कॉमनवेल्थ रियायती वृद्ध देखभाल सेवाएं (Commonwealth subsidised aged care services) प्रदान करने वाले संगठनों के लिए 1 जुलाई 2019 से वृद्ध देखभाल गुणवत्ता मानकों (Quality Standards) का अनुपालन करना अनिवार्य है। संगठनों का मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें गुणवत्ता मानकों के विरुद्ध अपने अनुपालन और प्रदर्शन के प्रमाण प्रस्तुत करने में सक्षम होना चाहिए। ये गुणवत्ता मानक उपभोक्ताओं के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उस स्तर की देखभाल व सेवाओं को दर्शाते हैं जिसकी समुदाय ऐसे संगठनों से उम्मीद कर सकता है।
ये गुणवत्ता मानक आठ व्यक्तिगत मानकों से मिलकर बने हैं:
- उपभोक्ता की गरिमा और पसंद (Consumer dignity and choice)
- उपभोक्ताओं के साथ निरंतर मूल्यांकन और योजना (Ongoing assessment and planning with consumers)
- व्यक्तिगत देखभाल और नैदानिक देखभाल (Personal care and clinical care)
- दैनिक जीवन के लिए सेवाएं और सहायता (Services and supports for daily living)
- संगठन का सेवा वातावरण (Organisation’s service environment)
- प्रतिक्रिया और शिकायतें (Feedback and complaints)
- मानव संसाधन (Human resources)
- संगठनात्मक शासन (Organisational governance)
दस्तावेज़ को नीचे देखा जा सकता है या यहाँ डाउनलोड किया जा सकता है